Site icon 4PILLAR.NEWS

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

Saroj Khan:बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

Saroj Khan: बॉलीवुड कोरियोग्राग्राफर सरोज खान का आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनको सांस लेने में परेशानी के कारण पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Saroj Khan: बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

हिंदी सिनेमा में डांस मदर के नाम से मशहूर सरोज खान का आज सुबह निधन हो गया है। सांस लेने में परेशानी के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

सरोज खान का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया था

72 वर्षीय सरोज खान का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया था ,जो नेगेटिव निकला था। उन्होंने माधुरी दीक्षित ,श्रीदेवी सहित बॉलीवुड की बहुत सारी एक्ट्रेस को डांस सिखाया। सरोज खान ने आखिरी बार कलंक फिल्म में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।

22 नवंबर 1948 मुंबई में जन्मी सरोज खान 2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। सरोज खान के आकस्मिक निधन से सिनेमा जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

Exit mobile version