Site icon www.4Pillar.news

अंकित गुप्ता से शादी के सवाल पर प्रियंका चाहर ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बात

अंकित गुप्ता से शादी के सवाल पर प्रियंका चाहर ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बात

इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी से अंकित गुप्ता संग शादी के बारे में सवाल पूछा गया। जानिए दोनों ने क्या कहा।

बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के उडारियां धारावाहिक को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों पिछले सीजन में बिग बोस में भी नजर आए थे। दोनों की दोस्ती को देखकर फैन उनकी शादी होते हुए देखना चाहते हैं। बिग बॉस के बाद से ही फैंस दोनों की शादी होते हुए देखना चाहते हैं।

हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड्स 2023 में एक साथ नजर आए। इस अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका चाहर चौधरी ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वहीँ, अंकित गुप्ता ने सूट पहना हुआ था।

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर का जवाब

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी के बारे में पूछा गया है। शादी के सवाल पर अंकित गुप्ता ने कहा ,” मैं तो हमेशा यही बोलता हूं कि आपको हम दोनों ऐसे अच्छे नहीं लगते ? हम कितने खुश रहते हैं। क्या शादी शादी? “जबकि प्रियंका चाहर ने कहा,” हम दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं। क्या अभी रुको अभी टाइम है। ”

कब करेंगे शादी ?

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता शादी करेंगे या नहीं अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। दोनों खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताते आ रहे हैं। हालांकि,ये बात अलग है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर के फैंस दोनों को सात फेरे लेते हुए देखना चाहते हैं।

Exit mobile version