4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के म्यूजिक वीडियो ‘बार बार’ का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा ये गाना 

Priyanka Chahar Chaudhary और अंकित गुप्ता जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो ‘बार बार’ में नजर आने वाले है। हाल ही में मेकर्स ने इस गाने का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इस गाने की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता टीवी के मशहूर कपल्स में से एक है। फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी साथ में देखना खूब पसंद करते है। वहीं प्रियंका और अंकित के फैंस प्यार से उन्हें प्रियंकित (Priyankit) कहकर पुकारते  है। ऐसे में प्रियंकित के फैंस के  लिए एक खुशखबरी है। दरअसल ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। ये दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो बार बार (Baar Baar) में नजर आने वाले है।

Priyanka Chahar Chaudhary और अंकित इस गाने में आएँगे नजर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित  गुप्ता के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘एक रोमांटिक राइड के लिए तैयार हो जाइए। बार बार म्यूजिक वीडियो 16 जुलाई 2024 को YRF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

बता दे कि इस गाने को सुखविंदर सिंह और रेणुका पंवार ने गाया है और विंदर नाथू माजरा ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। वहीं अमरप्रीत जीएस छाबड़ा ने इस गाने का निर्देशन किया है।

इन शो में साथ काम कर चुके है दोनों

बता दे कि प्रियंका और अंकित टीवी के मशहूर सीरियल ‘उडारियां’ में साथ काम कर चुके है। इस शो में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं इसके बाद दोनों को सलमान खान के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बोस 16’ में देखा गया था। इस शो में भी दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब प्यार दिया था। वहीं अब फैंस बेसब्री से दोनों के म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *