Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ,जानें क्या है मामला

Priyanka Chopra and Deepika Padukone reportedly will be questioned by the Mumbai Police in the social media fake followers cases

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ,जानें क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मुंबई पुलिस कथित तौर पर सोशल मीडिया के एक मामले में पूछताछ करेगी। दोनों अभिनेत्रियों की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत बहुत बड़ी है।

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को सोशल पर फेक फॉलोवर्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि प्रियंका और दीपिका को किस दिन बुलाया गया है ,इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें ,प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर 26.3 मिलियन फॉलोवर हैं। इसके आलावा इंस्टाग्राम पर 55.2 मिलियन फॉलोवर हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर 531 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीँ फेसबुक एकाउंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को 47,364,154 लोग फॉलो करते हैं।

दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के बारे में बात करें तो ,ट्विटर पर दीपिका पादुकोण के 27.6 मिलियन फॉलोवर हैं। दीपिका ट्विटर पर 68 लोगों को फॉलो करती हैं। दीपिका पादुकोण के इंटाग्राम एकाउंट पर 50.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं ,जबकि दीपिका पादुकोण 127 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीँ फेसबुक की फैन फॉलोइंग की बात करें ,दीपिका पादुकोण के फेसबुक पर 44,510,470 फॉलोवर्स हैं।

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज भी तगड़ी फॉलोइंग वाले है।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग पर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में,फैंस बहुत आहत हैं। लोग अपनी टिप्णियां दे रहे है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने मुंबई पुलिस को फटकार लगाते हुए लिखा ,” क्या बकवास है? प्रियंका चोपड़ा और दीपिका इंस्टाग्राम फॉलोअर्स असली हैं। सुशांत सिंह राजपूत और कोरोना वायरस जैसे बहुत मामले हैं ,जिनकी तरफ मुंबई पुलिस को ध्यान देना चाहिए।

Exit mobile version