Site icon www.4Pillar.news

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण आज मना रहे हैं शादी की पहली सालगिरह, जानिए उनकी लव स्टोरी के बारे में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों को प्रेम कहानी 6 साल तक चली। उसके बाद बॉलीवुड के इस फेमस कपल ने पिछले साल शादी की थी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों को प्रेम कहानी 6 साल तक चली। उसके बाद बॉलीवुड के इस फेमस कपल ने पिछले साल शादी की थी।

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के परफेक्ट और लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और जब अपने करियर के टॉप पर थे तो उन्होंने इटली के ‘लेक कोमो’ में शादी की। आज दोनों को शादी की पहली सालगिरह है। आज हम आपको बताते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और कैसे शादी।रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह कर रहे हैं तैयारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाक़ात ‘जी सिने अवॉर्ड’ शो के दौरान हुई थी।यहीं रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को पहली बार आमने-सामने देखा था। रणवीर के अनुसार वो दीपिका को पहली बार देखते ही उन पर फ़िदा हो गए था।वीडियो:दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की क्रिकेट के बैट से की धुलाई


किसी भी अभिनेता की जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा उसका काम की जगह होता है।दोनों को एक साथ ज्यादा समय बिताने के लिए ये जरूरी था कि वे साथ में काम करते रहें। उनको ये मौका दिया मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ,फिल्म का नाम था ‘गोलियों की रामलीला-रामलीला। इस फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया।


रामलीला फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कमाल की कैमिस्ट्री रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से बचाने की भरपूर कोशिश करते रहे। लेकिन एक कहावत है ‘इश्क और मुश्क’ कभी छुपाने से भी नहीं छुप सकते। बताया जा रहा है कि रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोमांटिक सीन को फिल्माते हुए दोनों को एक किसिंग शॉट देना था। इस शॉट के दौरान दोनों एक दूसरे में इतने मग्न हो गए की निर्देशक के कट बोलने के बाद भी दोनों एक दूसरे से लिपटे रहे और किस करते रहे।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज ही के दिन साल 2018 में शादी की थी। आज रणवीर और दीपिका पादुकोण की पहली सालगिरह में उनके फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Exit mobile version