Site icon www.4Pillar.news

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह कर रहे हैं तैयारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाजों द्वारा हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाजों द्वारा हुई थी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड की इस फेमस जोड़ीकी शादी की तस्वीरें और वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हुई थी।

 रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण

अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खूब सज संवर कर एक दूसरे को अपनी शादी की सालगिरह पर इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर फ़िदा हुए रणवीर सिंह,किए ज़बरदस्त कमेंट


वर्क फ्रंट

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण क्रिकेट के लीजेंड कपिल देव के जीवन पर बन रही फिल्म ’83’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म

फिल्म की कहानी 1983 में कपिल देव के कप्तानी में टीम इंडिया द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। फिल्म 83 को एक फोटो रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वह नटराज शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं।बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को बोला लव यु चैंप, जानिए क्या है मामला

Exit mobile version