Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता,घर में आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के घर नन्हा मेहमान आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। घर में नन्हे मेहमान आने की जानकरी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के घर नन्हा मेहमान आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। घर में नन्हे मेहमान आने की जानकरी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई है। प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए एक बेबी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” हमें यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि हम एक बेबी का स्वागत कर रहे हैं। सेरोगेसी के जरिए इस बच्चे का जन्म हुआ है। इस खास अवसर पर हम आपसे आदरपूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखें। हम अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। ” हालांकि कपल ने यह नहीं बताया की बेटा हुआ है या बेटी।

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वर्ष 2018 में हिंदू और ईसाई रीती-रिवाज के साथ राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद निक और प्रियंका के घर पर किलकारियां गुंजी हैं। पिछले दिनों दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से पति का सरनेम ‘जोनास’ हटा दिया था। जिसके बाद दोनों के अलगाव होने की अफवाहें उडी थी। अब प्रियंका और निक के माता पिता बनने पर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है। लोग उनके माता पिता बनने पर बधाइयां दे रहे हैं।

Exit mobile version