प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता,घर में आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के घर नन्हा मेहमान आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। घर में नन्हे मेहमान आने की जानकरी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई है। प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए एक बेबी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” हमें यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि हम एक बेबी का स्वागत कर रहे हैं। सेरोगेसी के जरिए इस बच्चे का जन्म हुआ है। इस खास अवसर पर हम आपसे आदरपूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखें। हम अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। ” हालांकि कपल ने यह नहीं बताया की बेटा हुआ है या बेटी।

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वर्ष 2018 में हिंदू और ईसाई रीती-रिवाज के साथ राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद निक और प्रियंका के घर पर किलकारियां गुंजी हैं। पिछले दिनों दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से पति का सरनेम ‘जोनास’ हटा दिया था। जिसके बाद दोनों के अलगाव होने की अफवाहें उडी थी। अब प्रियंका और निक के माता पिता बनने पर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है। लोग उनके माता पिता बनने पर बधाइयां दे रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9033 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता,घर में आया नन्हा मेहमान

  • Pingback: प्रियंका चोपड़ा ने US कॉमेडियन रोजी ओडोनेल को खूब सुनाई खरी-खोटी, कहा-'मेरा नाम गूगल कर लें',जानिए

  • Pingback: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का रखा है ये नाम, जानिए भारतीय और पश्चिम संस्कृति के संगम

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी