प्रियंका चोपड़ा और रनवीर सिंह NMACC के उद्घाटन के दौरान ‘गल्लां गूड़ियां’ पर धमाकेदार डांस करते नजर आए। बता दे कि इन दोनों स्टार्स ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में साथ काम किया था।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन के दूसरे दिन भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का मेला लगा रहा। अंबानी परिवार के इस इवेंट में देश से लेकर विदेशों तक कंई हस्तियों ने शिरकत की। वहीं ग्लोबल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ इस इवेंट में पहुंची। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीसी रनवीर सिंह के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है।
पैपराजी वायरल भयानी ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रनवीर सिंह डांस कर रहे होते है कि तभी वे प्रियंका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर लेकर आते है। इस दौरान दोनों अपनी फिल्म के गाने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर धमाकेदार डांस करते है। इस दौरान प्रियंका के डांस मूव्स देखने लायक थे।
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और रनवीर सिंह ने लास्ट बाजीराव मस्तानी फिल्म में साथ में काम किया था। ऐसे में 8 सालों के बाद रनवीर-प्रियंका को एकसाथ डांस करते देख फैंस काफी खुश हो गए। इस वीडियो पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे है।
एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका ने कितना सुंदर डांस किया और इतने सालों के बाद भी उन्हें अपने डांस मूव्स याद है।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो है।’ तीसरे ने लिखा, ‘देसी गर्ल की स्टेज पर वापसी।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वाओ… लंबे समय के बाद प्रियंका चोपड़ा को ‘गल्लां गूड़ियां’ पर डांस करते हुए देखा।’ कंई अन्य फैंस भी इसी तरह के कमेंट कर प्रियंका की तारीफ कर रहे है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…