प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के लिए क्यों हुई मजबूर ? बताई ये वजह

Priyanka Chopra ने Bollywood में रहकर लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बुलंदियों को छूने के बाद आखिर क्यों Hollywood की राह पकड़ी ? एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड जगत में जाना मेरी पसंद नहीं बल्कि मजबूरी थी।

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में रहते हुए एक लंबे अरसे तक लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन अब वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर रही हैं। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद ऐसी क्या वजह हुई कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की राह पकड़ ली और अब हिंदी फिल्मों में न के बराबर ही काम करती हुई नजर आती हैं। अभिनेत्री ने पहली बार इस बारे में  खुलासा किया है।

क्यों गई हॉलीवुड ?

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि हिंदी फिल्मों उन्हें जो काम दिया जा रहा था उससे वह खुश नहीं थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जब उनसे कॉल कर पूछा गया कि ‘सात खून माफ़’ फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रही हैं ? एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अमेरिका में रह कर ही म्यूजिक में करियर बनाने की सोच रही हैं ?

राजनीती से तंग आ गई थी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बॉलीवुड से बाहर निकलने के लिए सोच रही थी।,” यहां ऐसे कई लोग थे जो मुझे रोल नहीं दे रहे थे। मुझे उनसे शिकायत थी। मुझे यह सब बिलकुल पसंद नहीं था। मैं बॉलीवुड की राजनीती से तंग आ गई थी। मुझे बॉलीवुड से ब्रेक चाहिए था। मुझे म्यूजिक की दुनिया में जाने का मौका मिला। ”

एक्ट्रेस ने कहा ,”मुझे उन फिल्मों में काम करने में मजा नहीं आता जिनमें मुझे अच्छा रोल नहीं मिलता। मजबूरी में कुछ गुटों का हिस्सा बनना पड़ रहा था। जी हजूरी भी करनी पड़ती थी। मुझे म्यूजिक में मौका मिला। मैं खुश थी। ” प्रियंका चोपड़ा ने कई दिग्गजों के साथ म्यूजिक एल्बम में काम किया। जिनमें Pharell  Williams, Pitbull  और Will.I.Am जैसे दिग्गजों के साथ म्यूजिक वीडियो किए। लेकिन वे ज्यादा चल नहीं पाए। तब अभिनेत्री समझ गई थी कि वह एक्टिंग में ही ज्यादा माहिर है।

हॉलीवुड में प्रियंका का डंका

जब उन्हें म्यूजिक के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली तो उन्हें किसी ने अमेरिका में एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होने ऐसा ही किया। प्रियंका ने ABC के शो Quantico में काम किया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने कई हॉलीवुड मूवीज में काम किया। उन्होने Baywatch, Matrix, The White Tiger जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8990 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के लिए क्यों हुई मजबूर ? बताई ये वजह

  • Pingback: प्रियंका चोपड़ा और रनवीर सिंह ने 'गल्लां गूड़ियां' पर किया धमाकेदार डांस, 8 साल बाद एकसाथ दिखे दो

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री