Video: प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज पर सबके सामने उड़ाया पति निक जोनास का मजाक, बोली- मैं उनसे उम्र में 10 साल बड़ी हूं

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बायो से पति निक जोनास का सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। लोग यहां तक कहने लगे थे कि प्रियंका चोपड़ा और निक के बीच तलाक हो सकता है। अब प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगा दी है। जो अफवाहें पहले दोनों के बारे में और उड़ रही थी।

सरनेम हटाने के कारण मचा था बवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। 2 दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से अपने सरनेम चोपड़ा और पति के उपनाम जोनास को हटा दिया था। तब से लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू किए कर दिए थे। देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम से अपने पिता के सरनेम चोपड़ा को हटा दिया था। प्रियंका ने जब से इंस्टा बायो से पिता और पति के सरनेम हटाए हैं तभी से लोग उनके और निक के बीच तलाक तक की होने तक की बातें करने लगे थे। हालांकि इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर सबको चौंका दिया है। जिसमें वह पति निक का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही है।

देखें, प्रियंका चोपड़ा का फनी वीडियो

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद देखने के बाद उन सभी आलोचकों के मुंह बंद हो गए थे है कि जिनका कहना है था कि दोनों के बीच तलाक होने वाला है।। प्रियंका ने वीडियो  क्लिप शेयर कर लोगों का मुंह बंद कर दिया है। इस वीडियो को पूरा प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और उनके भाइयों की खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दे रही है। प्रियंका के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।

ऐज गैप को लेकर उड़ाया पति निक का मजाक

इंस्टाग्राम पर शेयर कीजिए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और अपने बीच उम्र के गैप को लेकर भी मजाक बना रही है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद उनके फैन काफी एक्साइटेड हो गए हैं और पूछ रहे हैं कि पूरी परफॉर्मेंस कब देखने को मिलेगी। देसी गर्ल हमेशा की तरह गोल्डन कलर की ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही है। उनकी परफारमेंस को निक जोनास के साथ उनके दोनों भाई भी एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैन के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी कमेंट कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री