Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया सदस्य,देखें तस्वीरें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। अब डॉगी के साथ दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। अब डॉगी के साथ दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर एक नए मेहमान का खूब स्वागत किया है। वो मेहमान कोई इंसान नहीं बल्कि एक डॉगी है। निक जोनस घर आए  नए सदस्य की फोटो इंटाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ,” परिवार में आपका स्वागत है,पांडा। पांडा एक हस्की ऑस्ट्रेलियाई शेफर्ड मिक्स कुत्ता है। हम पहले से ही प्यार में हैं। ” इस तरह निक जोनस ने घर पर आए नए मेहमान का स्वागत किया।

आपको बता दें, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की डॉग के साथ यह फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तीन कुत्ते नजर आ रहे हैं। निक की इस फोटो को अब तक इंस्टाग्राम पर 1510796 बार पसंद किया जा चूका है। फैन उनकी फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीती-रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। निक जोनस के साथ ये काम नहीं करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में किया खुलासा

वहीँ,वर्क फ्रंट की बात करें, निक जोनस के साथ शादी बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के जरिए वापसी की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी है।

Exit mobile version