4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

प्रियंका चोपड़ा भतीजी संग मस्ती करती आई नजर, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भतीजी के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस महामारी काल में सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। अभिनेत्री हर दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल अपने बिजी लाइफ में मस्ती भरे पल चुराने से नहीं चुकती है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ हुआ है।

दरअसल ,प्रियंका चोपड़ा अपनी भतीजी के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है। उनका ये क्यूट वीडियो वुमपला नाम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनकी भतीजी खूब मस्ती कर रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी भतीजी को गुदगुदी करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद उनकी भतीजी खिलखिलाकर हंसती हैं।

https://www.instagram.com/p/CDDVURup35D/

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद ‘स्काई इज पिंक फिल्म’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने मुख्य भूमिका निभाई।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेज़न के साथ दो साल की ‘मल्टीमिलियन डॉलर फर्स्ट लुक टेलीविज़न’ डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इस डील के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।

उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा ,” अभिनेत्री और फिल्म निर्माता होने के नाते ,मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एकसाथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है। “

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *