Site icon 4PILLAR

प्रियंका चोपड़ा ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर यादगार फोटो शेयर करते हुए कहा-मेरे गिफ्ट का इंतजार है

PSX 20230702 150521

आज देशभर में रक्षाबंधन सारा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक शानदार फोटो शेयर करते हुए सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।

आज देशभर में रक्षाबंधन सारा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक शानदार फोटो शेयर करते हुए सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। जिसके बदले में भाई अपनी बहनों रक्षा करने का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं।

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक यादगार फोटो शेयर करते हुए बहुत ही शानदार नोट लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,’ सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे हमेशा इस त्यौहार से लगाव रहा है। जो भाइयों और बहनों के बीच एक बंधन का जश्न है। मैं अपने कोने में इन अद्धभुत ,संवेदनशील और सहायक पुरुषों को पाकर खुद को बहुत धन्य महसूस करती हूं। मैं आप सभी को बहुत याद कर रही हूं। बहुत सारा प्यार और प्यार की झप्पी भेज रही हूं। परंपरा के हिस्से के रूप में मैं अपने गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं। ”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी भाई शादी की रस्म अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने छोटी व्यवसायी महिलाओं की मदद के लिए बढ़ाया हाथ,देखें वीडियो

आपको बता दें ,प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी में प्रियंका चोपड़ा के भाइयों ने शादी रस्म अदा की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीती-रिवाजों के अनुसार हुई थी।

Exit mobile version