Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर शेयर किया महान वीरांगनाओं का वीडियो

स्वतंत्रता दिवस पुरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वीडियो में महान वीरांगनाओं का जिक्र किया है।

स्वतंत्रता दिवस पुरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वीडियो में महान वीरांगनाओं का जिक्र किया है।

आज भारत के 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। आजादी के इस पर्व पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक देशभक्ति वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो में उन महिलाओं का जिक्र किया है। जिन्होंने समाज में बदलाव लेकर इतिहास रचा है।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अमृत कौर,अरुणा असफ अली,कैप्टेन लक्ष्मी सहगल,दुर्गावती देवी,कमला नेहरू,कनकलता बरुआ,कस्तूरबा गांधी,किट्टुर रानी चेन्नम्मा,रानी लक्ष्मी बाई,सरोजिनी नायडू,सुचेता कृपलानी और उदा देवी का जिक्र किया गया है।

वीडियो के बैक ग्राउंड प्रियंका चोपड़ा की आवाज है। प्रियंका चोपड़ा कहती है,वंदे मातरम। वह रानियां थी। वह यौद्धा थी। वह क्रांतिकारी थी। समाज को प्रेरणा देने वाली थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने कई ताकतवर और निडर महिलाओं को जन्म दिया। हर किसी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। ”

प्रियंका चोपड़ा ने महान वीरांगनाओं के वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,” इतिहास तब बनता है जब महिलाएं बदलाव की ओर बढ़ती हैं। ” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। मात्र 8 घंटे में प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को अब तक 640501 बार देखा जा चूका है। लोगों को अभिनेत्री का प्रेरणावर्धक वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

Exit mobile version