Site icon 4PILLAR

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, पति निक जोनास संग ढोल की थाप पर थिरकते नजर आई एक्ट्रेस 

Priyanka Holi: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Priyanka Holi: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी पति निक जोनास और पूरी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई है। वहीं बीते दिन प्रियंका ने अपने पति निक जोनास, बेटी मालती और अपने पुरे चोपड़ा परिवार के साथ होली धूमधाम से सेलिब्रेट की है। इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ही है। वहीं अब पीसी ने खुद अपने होली सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है।

Priyanka Holi: होली पर पति निक संग डांस करते दिखी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने नोएडा में अपने पुरे परिवार के साथ होली मनाई। इस दौरान उनकी माँ मधु चोपड़ा और कजिन मन्नारा चोपड़ा सहित पूरी फैमिली उनके साथ नजर आई। दरसअल प्रियंका की बेटी मालती की इंडिया में ये पहली  होली थी, ऐसे में एक्ट्रेस ने इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सामने आई तस्वीरों में निक जोनास भी होली का त्यौहार खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे है।

एक वीडियो में प्रियंका और निक को ढोल की थाप पर थिरकते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में दोनों रंगो में रंगे नजर आ रहे है, जबकि अन्य फोटोज में उन्हें अपनी फैमिली संग सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि फैमिली संग होली सेलिब्रेट करने में उन्हें काफी मजा आया।

फैंस लुटा रहे प्यार

प्रियंका-निक के ग्रैंड होली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है।

Dussehra 2024 : बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरे की शुभकामनाएँ, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सेलेब्स ने शेयर किया खास पोस्ट 

Amitabh Bachchan Birthday : 82 साल के हुए अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा से लेकर संजय दत्त तक बॉलीवुड सितारों ने यूँ दी बिग बी को बधाई 

Exit mobile version