Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, फैंस बोले- ‘ये तो बिलकुल अपने पापा पर गई है’

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती की एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नन्ही मालती आराम से सोते हुए नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती की एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नन्ही मालती आराम से सोते हुए नजर आ रही है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास संग तस्वीरें शेयर करती रहती है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। अब हाल ही में प्रियंका ने एक बार फिर अपनी अपनी बेटी मालती की एक नई तस्वीर  शेयर की है। इस तस्वीर में मालती का आधा चेहरा दिख रहा है।

प्रियंका ने दिखाया बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती की एक क्यूट फोटो साझा की है। इस तस्वीर में मालती विंटर कैप और गर्म कपडे पहने सोते हुए नजर आ रही है। तस्वीर में मालती का आधा चेहरा नजर आ रहा है।चेहरे के अलावा तस्वीर में मालती के छोटे-छोटे हाथ भी देखे जा सकते है।

 

फैंस ने लुटाया प्यार

मालती मैरी चोपड़ा जोनास की यह तस्वीर प्रियंका के कंई फैन पेजेज पर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अगर आप थोड़ा नजदीक से देखें तो उसके होठ बिलकुल निक  जैसे है।’ दूसरे ने लिखा, ‘मालती की हर एक तस्वीर से धीरे-धीरे उसका पूरा चेहरा सामने आ रहा है।’

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती का स्वागत किया था। हालाँकि कपल ने बेटी के जन्म के कुछ समय बाद 22 जनवरी 2022 को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वे पेरेंट्स बन गए है।

Exit mobile version