Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की कल मेहँदी सेरमनी हुई। वहीं इस दौरान प्रियंका ने भी अपने हाथों में मेहँदी लगवाई।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई है। दरअसल प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंधने वाले है। इन दिनों सिद्धार्थ और नीलम के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे है। बता दे कि बीते दिन उनकी मेहँदी सेरमनी हुई। देसी गर्ल भी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ ही इस सेरमनी में शामिल हुई। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Priyanka Chopra ने हाथों में लगाई मेहँदी
अपने भाई की मेहँदी सेरमनी के लिए प्रियंका ने काफी खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, वहीं उनकी बेटी मालती भी लहँगा-चोली पहने काफी प्यारी लग रही थी। पहली तस्वीर में देसी गर्ल को अपनी बेटी और भाई सिद्धार्थ के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। दूसरी स्लाइड में वे अपने हाथों में मेहँदी लगवाते नजर आ रही है। तीसरी स्लाइड में उन्हें अन्य गर्ल्स के साथ अपने हाथों में लगी मेहँदी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। वहीं चौथी स्लाइड में प्रियंका की सास भी अपनी हाथों में मेहँदी लगवाते हुए नजर आ रही है।
वहीं अन्य तस्वीरों में भी प्रियंका कभी अपनी फैमिली के साथ पोज देते तो कभो अपनी मेहँदी फ्लॉन्ट करते और डांस करते हुए नजर आ रही है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पिछली रात से, Sidnee की मेहँदी।’
सिद्धार्थ और नीलम ने बीते साल की थी सगाई
बात करें सिद्धार्थ चोपड़ा की होने वाली दुल्हन नीलम उपाध्याय की तो नीलम साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस है। नीलम और सिद्धार्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप्प के जरिए हुई थी। वहीं बीते साल अगस्त में दोनों ने सगाई की थी।
Be First to Comment