Priyanka Chopra with Jr NTR: बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब साउथ का रुख किया है। प्रियंका चोपड़ा साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर संग फिल्म में काम करेंगी।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब साउथ मूवी में एंट्री करने वाली हैं। हॉलीवुड की उड़ान भर चुकी प्रियंका चोपड़ा अब साउथ की पैन इंडिया फिल्म में नजर आएंगी। साउथ किइस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड विनर जूनियर एनटीआर संग नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन केजीएफ जैसी फिल्म बनाने वाले प्रशांत नील करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा साउथ मूवी एनटीआर 31 का हिस्सा बन सकती हैं। यह फिल्म पुरे भारत में रिलीज की जाएगी।
लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। लेकिन अब जल्द ही फरहान अख्तर संग बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ‘जी ले जरा’ फिल्म में फिर से एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘द स्काई इज पिंक ‘ फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड मूवी ‘लव अगेन’ में भी नजर आ चुकी हैं।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei