जूनियर एनटीआर संग इस साउथ मूवी में एंट्री करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra with Jr NTR:बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब साउथ का रुख किया है। प्रियंका चोपड़ा साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर संग फिल्म में काम करेंगी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब साउथ मूवी में एंट्री करने वाली हैं। हॉलीवुड की उड़ान भर चुकी प्रियंका चोपड़ा अब साउथ की पैन इंडिया फिल्म में नजर आएंगी। साउथ किइस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड विनर जूनियर एनटीआर संग नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन केजीएफ जैसी फिल्म बनाने वाले प्रशांत नील करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा साउथ मूवी एनटीआर 31 का हिस्सा बन सकती हैं। यह फिल्म पुरे भारत में रिलीज की जाएगी।

बॉलीवुड में वापसी

लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। लेकिन अब जल्द ही फरहान अख्तर संग बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ‘जी ले जरा’ फिल्म में फिर से एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘द स्काई इज पिंक ‘ फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड मूवी ‘लव अगेन’ में भी नजर आ चुकी हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8999 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री