Black diamond face mask: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की शूटिंग के दौरान एक खास लुक में नजर आई।
Priyanka Chopra ने पहना black diamond face mask
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म वारणशी की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में black diamond face mask पहना। उनका ये खास लुक सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। देसी गर्ल ने ब्लैक डायमंड फेस मास्क क्यों पहना ? लोग ऐसे सवाल कर रहे हैं। फैंस के बीच प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक फेस लुक कोतुहल का विषय बना हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया black diamond face mask पहनने का राज
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि आज उनकी वाराणसी फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था। वे ब्लैक डायमंड फेस मास्क लगाए हुए कार में बैठी हुई नजर आई। प्रियंका धीरे धीरे अपने फैंस से बातें कर रही थीं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक डायमंड फेस मास्क का राज तो नहीं बताया लेकिन ऐसा लगता है कि यह मास्क उनकी रूटीन स्किनकेयर का हिस्सा है। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिटनेस और स्किनकेयर पर हमेशा ध्यान देती हैं। शूटिंग शेड्यूल के दौरान वे अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं।
black diamond face mask के बारे में जानें
यह एक लग्जरी स्किनकेयर प्रोडक्ट है। जिससे त्वचा को हाइड्रेट, टाइट, लिफ्ट करने और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए जाना जाता है। यह त्वचा को चमकदार और प्लंप बनाता है। इसकी अमेरिका में 140 डॉलर कीमत है। वहीँ, भारत में यह 12000 से 13000 रुपए के आसपास में मिलता है। इसी ब्लैक डायमंड फेस मास्क की वजह से देसी गर्ल के फैंस हैरान हैं। फैंस इसे ही प्रियंका चोपड़ा की ग्लोइंग राज मान रहे हैं।
वाराणसी मूवी के बारे में संक्षिप्त जानकारी
- वाराणसी, एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित एपिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है।
- इसमें प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल निभा रही हैं।
- इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं।
- पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
- वाराणसी की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। ओडिशा और केन्या में भी फिल्म के कुछ दृश्यों को शूट किया गया है।
प्रियंका चोपड़ा की वापसी
बता दें, प्रियंका चोपड़ा वाराणसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में 6 साल बाद वापसी कर रही हैं। उन्हें छह साल पहले “द स्काई इज पिंक’ फिल्म में देखा गया था।
लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हुई प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra वाराणसी फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हो गई हैं। जहां वे अपनी हॉलीवुड मूवी The Bluff का प्रमोशन करेंगी। वे जल्द ही वाराणसी के सेट पर लौटेंगी।





