Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा कृष 4 के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में वे एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ…
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी कृष 4 (Krrish 4) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेटस देखने को मिल रहे है। वहीं अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में अपडेट सामने आया है। दरअसल कंई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। बता दे कि प्रियंका इससे पहले भी इस मूवी की पिछली इंस्टॉलमेंट्स में प्रिया का किरदार निभा चुकी है।
Krrish 4 में जमेगी प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की जोड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने कृष 4 में लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुना है। पिंकविला किए एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने उन्हें बताया, “प्रियंका और ऋतिक की जोड़ी एक सक्सेसफुल जोड़ी है और दोनों के बीच बेहतरीन कामकाजी संबंध है। प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि कोई मिल गया से लेकर कृष, कृष 3 और अब कृष 4 में किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रियंका ऋतिक रोशन की इस फ्रेंचाईजी को आगे बढ़ाने के विजन से भी काफी प्रभावित थी और उन्हें डायरेक्टर की चुनौतियों को संभालते हुए देखकर बेहद खुश थी।”
कब शुरू होगी कृष 4 की शूटिंग
बताया जा रहा है कि की फिलहाल YRF में कृष 4 के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। वहीं ऋतिक राइटर्स और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने का काम कर रहे है। बता दे कि ऋतिक रोशन न केवल इस फिल्म में एक्टिंग कर रहे है, बल्कि वे इस फिल्म में डायरेक्टर की कमान भी संभालेंगे। कहा जा रहा है कि कृष 4 की शूटिंग 2026 की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है।
प्रातिक्रिया दे