Purva Rana फेमिना मिस इंडिया 2012 में फर्स्ट रनर अप रहीं। उन्होंने Miss India United Continents 2013 वाईस क्वीन का खिताब जीता। पूर्वा के बारे में विस्तृत विवरण पढ़ें।
Purva Rana का परिचय
पूर्वा राणा एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और ब्यूटी पीजेंट प्रतियोगिता विजेता हैं। वे मुख्य रूप से मॉडलिंग और फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। नीचे उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति, बच्चे, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
Purva Rana का जन्म
पूर्वा राणा का जन्म 12 फरवरी 1991 को हिमाचल में हुआ। वे हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी बोलती हैं। पूर्वा की ऊंचाई 1.75 मीटर यानि 5 फ़ीट 9 इंच है। उनकी आंखे और बाल भूरे रंग के हैं।
पूर्वा राणा का परिवार
Purva Rana का परिवार हिमाचल प्रदेश से जुड़ा हुआ है। उनके पिता का नाम वीरेंद्र राणा है। वे एक सामान्य पृस्ठभूमि से हैं। उनकी माता का नाम मोहिनी राणा है। पुरवा के भाई का नाम वेदांत राणा और बहन का नाम सृष्टि राणा है। बहन सृष्टि राणा भी मॉडलिंग के फिल्ड में सक्रिय है। पुरवा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन सृष्टि राणा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Purva Rana की शिक्षा
पूर्वा राणा ने हिमाचल प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सौंदर्य प्रतियोगिताओं की तरफ रुख किया। उनकी शिक्षा तकनीकी क्षेत्र में होने के बावजूद वे मनोरंजन उद्योग में सफल रहीं।
पूर्वा राणा की वैवाहिक स्थिति और बच्चे
पूर्वा राणा की शादी 27 अप्रैल 2019 को श्रेनिक हसमुख पारीख से हुई। श्रेनिक एक भारतीय व्यवसायी थे। वे टेलीविजन उद्योग से जुड़े थे। श्रेनिक गुजराती बनिया समुदाय से आते थे । दोनों की शादी लोनावला के एंबी वैली में हुई थी। श्रेनिक का जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम हसमुख पारीख और माता का नाम सुधा पारीख था। उनका एक भाई है। जिसका नाम गौरव पारीख है।
दुर्भाग्यवश श्रेनिक का निधन 19 अक्टूबर 2022 को मुंबई में हो गया। वे 38 वर्ष के थे। निधन का कारण सार्वजनिक रूप से निर्दिष्ट नहीं किया गया। उनके निधन के बाद वर्तमान में पूर्वा विधवा हैं। पूर्वा के बच्चों के बारे में सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Purva Rana का बिजनेस
पूर्वा राणा का मुख्य करियर मॉडलिंग, अभिनय और सौंदर्य प्रतियोगिता में रहा। उन्होंने 2010 में मिस हिमाचल का ख़िताब जीता। 2011-12 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप में जगह बनाई। 2012 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल में फर्स्ट रनर अप रहीं। 2013 में उन्होंने Miss India United Continents में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जहां वे वाईस क्वीन बनीं। फिल्मों में उन्होंने गुजराती फिल्म पागलपंती में रोशनी तेंदुलकर की भूमिका निभाई। उन्होंने हिंदी फिल्म “लव यु टर्न “अहम भूमिका निभाई।
पूर्वा राणा की टोटल नेट वर्थ
पूर्वा राणा की नेट वर्थ के बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ा नहीं है। मनोरंजन उद्योग में उनकी सक्रियता कम है। निजी जीवन के कारण उनकी नेट वर्थ की जानकारी गोपनीय बनी हुई है। उनकी कमाई करोड़ों में हो सकती है लेकिन कोई सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है।





