Site icon www.4Pillar.news

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, उदयपुर के द लीला पैलेस में लिए सात फेरे

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, उदयपुर के द लीला पैलेस में लिए सात फेरे

Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे थे। दोनों ने इसी साल मई महीने में सगाई रचाई थी। इसके बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चा होने लगी थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं। शादी समारोह में बॉलीवुड और खेल जगत से लेकर राजनीती जगत के मशहूर सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया। राघव और परिणीति के शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पहुंचे। वहीं, बॉलीवुड से एक्ट्रेस भाग्यश्री और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सहित कई हस्तियों ने शादी में शिरकत की।

सफेद शेरवानी में दूल्हा बनें राघव

राघव चड्ढा को सफेद रंग की शेरवानी में देखा गया। शादी की पोशाक में राघव चड्ढा बहुत खूबसूरत लग रहे थे। वहीँ, परिणीति चोपड़ा ब्राइडल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी।

फोटोः राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

वर्षों से दोस्त हैं राघव और परिणीति

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों कॉलेज के दिनों से दोस्त हुआ करते थे। नवदंपति ने लंदन के स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से एक साथ पढ़ाई की थी। हालांकि, उस समय दोनों सिर्फ दोस्त थे और प्यार नाम का कोई रिश्ता नहीं था। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘चमकीला’ के सेट से हुई थी। चमकीला फिल्म की शूटिंग पिछले साल पंजाब में हुई थी। फिल्म के सेट पर राघव चड्ढा अपने दोस्त से मिलने आते थे। इसी दौरान राघव और परिणीति की नजदीकियां बढ़ने लगी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। जो अब शादी में बदल गई है।

Exit mobile version