Rahul Chahar and Ishani Johar get divorced

Rahul Chahar और Ishani Johar का क्यों हुआ तलाक? जानें वजह

Rahul Chahar ने अपनी पत्नी Ishani Johar से तलाक की घोषणा की है। राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चैप्टर क्लोज कर दिया।

Rahul Chahar और Ishani Johar का हुआ तलाक

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने हाल ही में अपनी पत्नी ईशानी जौहर से तलाक की घोष्णा की है। राहुल चाहर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक की घोषणा करते हुए लिखा ,” कम उम्र में शादी की थी। पिछले 15 महीने में कोर्ट कचहरियों में समय बिताया। खुद को समझने की सीख मिली। इस चैप्टर को पछतावे या गुस्से के साथ नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। ”

Rahul Chahar और Ishani Johar का क्यों हुआ तलाक ?

राहुल चाहर ने पत्नी से तलाक की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने उन्होंने तलाक का आधिकारिक कारण सार्वजनिक रूप से नहीं बताया। राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। उन्होंने कम उम्र में शादी की बात कही है, जब वे खुद को पूरी तरह समझ नहीं पाए। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। पिछले 15 महीने से क़ानूनी प्रक्रिया चल रही थी। इंस्टाग्राम पोस्ट से लगता है कि दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। राहुल ने कोई नकारात्मक बात नहीं कही है और चैप्टर क्लोज करने की बात कही है।

Rahul Chahar और Ishani Johar की शादी कब हुई थी ?

Rahul Chahar and Ishani Johar get divorcedराहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी। यह एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और 2019 में सगाई कर ली थी। 2018 में कोरोनावायरस महामारी के कारण शादी में देरी हुई थी। उस समय राहुल चाहर की उम्र 22 वर्ष थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं है।

राहुल चाहर का खेल करियर

राहुल चाहर एक लेग स्पिनर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 1 वनडे मैच खेला और 6 T20I मैच खेले। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था। वे आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे हैं। पहले वे मुंबई इंडियंस, फिर पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और अब चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। घरेलू क्रिकेट में वे राजस्थान टीम के लिए खेलते हैं। वे युवा उम्र में अंडर 19 मैचों में अपनी परफॉर्मेंस से चर्चा में आए थे।

राहुल चाहर की टोटल नेट वर्थ

Rahul Chahar की अनुमानित नेट वर्थ 20 करोड़ रुपए के करीब है। ये कमाई मख्य रूप से आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोरमेंट और BCCI फीस से आती है। आईपीएल में उनका पिछले कॉन्ट्रैक्ट 5 करोड़ का था।

Ishani Johar कौन हैं ?

ईशानी जौहर एक फैशन डिजाइनर हैं। राहुल और ईशानी टीनेज से ही रिलेशनशिप में थे। शादी के समय दोनों की उम्र 22 वर्ष थी। इशानी जौहर गोवा की शादी और उनके सोशल मीडिया से काफी चर्चा में रही थीं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top