Rahul Dravid

Rahul Dravid को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Rahul Dravid: ICC के चेयरमैन जय शाह ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाडी और BCCI के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को प्रतिष्ठित कर्नल सी. के.  नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Rahul Dravid receives Colonel CK Nayudu Lifetime Achievement Award

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पुर हेड कोच राहुल द्रविड़ को प्रतिष्ठित कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार समारोह रविवार शाम को हुआ। इवेंट 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

यह BCCI का सर्वोच्च सम्मान है। जो क्रिकेट में असाधारण और जीवनभर योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। पुरस्कार का नाम भारतीय क्रिकेट के पितामह कर्नल सी के नायडू के नाम पर रखा गया है।

Rahul Dravid और रोजर बिन्नी को संयुक्त रूप से दिया गया पुरस्कार

Rahul Dravidइस बार कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड संयुक्त रूप से दिया गया। यह पुरस्कार पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता तथा BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी को संयुक्त रूप से दिया गया। जबकि महिला वर्ग में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

ICC के चेयरमैन जय शाह ने किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने खुद राहुल द्रविड़ को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राहुल द्रविड़ का क्रिकेट में योगदान

राहुल द्रविड़ को यह सम्मान उनके शानदार खिलाड़ी करियर और कोचिंग योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 13228 रन बनाए। वे भारतीय क्रिकेट में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। जिन्हे ‘The Wall’ कहा जाता है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10889 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने कुल 48 शतक लगाए। इसके अलावा उनका फील्डिंग में भी बेहतर योगदान रहा।

टीम इंडिया के कोच रहे राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ 2021 से लेकर 2025 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 जीता। 2023 में एशिया कप जीता और कई अन्य उपलब्धियां हासिल की। युवा खिलाड़ियों को मेंटर करने में उनकी भूमिका अहम रही

राहुल द्रविड़ के पुरस्कार

इससे पहले राहुल द्रविड़ को पद्म भूषण , पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड और ICC हॉल ऑफ़ फेम जैसे सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राहुल द्रविड़ के भारतीय क्रिकेट के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top