Rajat Dalal gets married: फिटनेस ट्रेनर और बिग बॉस 18 के प्रतियोगी रह चुके रजत दलाल ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
Rajat Dalal की हुई शादी
फिटनेस ट्रेनर ,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, युट्यूबर और बिग बॉस 18 के प्रतियोगी रह चुके रजत दलाल ने चुके से शादी रचाकर अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है। हाल ही में रजत दलाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। रजत ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,”जीवन के एक नए पहलु की शुरुआत। हालांकि,रजत ने अपनी पत्नी का नाम शेयर नहीं किया है। मुनावर फारुकी ने रजत को शादी की बधाई देते हुए लिखा,”कार की स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई। ” अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने उन्हें बधाई दी है। सेलेब्रिटीज के अलावा फैंस भी उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
Rajat Dalal की पत्नी कौन हैं ?
रजत दलाल की पत्नी का नाम मुस्कान खान बताया जा रहा है। मुस्कान गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली फिटनेस फ्रीक हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। दोनों की जोड़ी फिटनेस और लाइफ स्टाइल की वजह से बनी। इससे पहले रजत ने द 50 शो के बाद अपनी gf की फोटो शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि दोनो की सगाई हो चुकी है और जल्द शादी करने वाले हैं।
Rajat Dalal कौन हैं ?
Rajat Dalal हरियाणा क्र फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1996 को हुआ था। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पावर लिफ्टर हैं। रजत बिग बॉस 18 और टीवी रियलिटी शो “द 50” में हिस्सा ले चुके हैं। उनका विवादों से भी नाता रहा है। खासतौर पर कैरी मिनाटी के साथ।
रजत दलाल की शादी कब हुई ?
यह शादी एक नदी के किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग के रुप में हुई है। जहां दुल्हन लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही है। दोनों की शादी 28-29 मार्च 2026 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। जिसमें दोनों के परिवार वालों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया।





