Site icon 4PILLAR.NEWS

Christmas 2024: राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, बेटी को देख मुस्कुराते रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, रणबीर-आलिया की बेटी की क्यूट आवाज ने जीता दिल 

Christmas 2024

Christmas 2024: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुँचे। इस दौरान नन्ही राहा ने सभी पैपराजी को क्रिसमस की बधाईयाँ दी।

आज हर तरफ क्रिसमस (Christmas 2024) के त्यौहार की धूम मची हुई है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक हर कोई इस त्यौहार को अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस त्यौहार को  फैमिली के साथ काफी धूमधाम से मनाते है। वहीं हाल ही में दोनों को अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया।राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, रणबीर-आलिया की बेटी की क्यूट आवाज ने जीता दिल 

सामने आए वीडियो में रणबीर और आलिया को अपनी बिटिया के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान रणबीर ने अपनी लाड़ली को गोद में उठाया हुआ है। वहीं पैपराजी के सामने आते ही नन्ही राहा सभी से कहती है- ‘हाय मैरी क्रिसमस।’

राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, रणबीर-आलिया की बेटी की क्यूट आवाज ने जीता दिल 

लुक की बात करें तो आलिया इस दौरान रेड कलर की ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणबीर को वाइट पैंट-टीशर्ट और जैकेट पहने देखा गया। नन्ही राहा वाइट एंड पिंक कलर की फ्रॉक पहने काफी क्यूट दिख रही थी।

राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, रणबीर-आलिया की बेटी की क्यूट आवाज ने जीता दिल 

इस दौरान कपल ने अपनी बेटी के साथ हंसते-मुस्कुराते काफी पोज दिए। सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया और उनकी बेटी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

राहा कपूर ने पैपराजी को विश किया मैरी क्रिसमस, रणबीर-आलिया की बेटी की क्यूट आवाज ने जीता दिल 

यह भी देखें : बिपाशा बसु ने फैमिली के साथ धूमधाम से मनाया Christmas, बेटी देवी के लिए सैंटा बने करण सिंह ग्रोवर 

Exit mobile version