Site icon 4PILLAR

रणबीर कपूर ने लंदन में धूमधाम से सेलिब्रेट किया माँ नीतू कपूर का बर्थडे, तस्वीरें देख आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट 

Ranbir Kapoor celebrates mother Neetu Kapoors birthday in London see photos 1

रणबीर कपूर ने अपनी माँ और एक्ट्रेस नीतू कपूर का बर्थडे लंदन में धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 8 जुलाई को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। नीतू ने बीती रात लंदन में अपनी बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बता दे कि रणबीर कपूर बीते दिन अपना माँ को सरप्राइज देने लंदन पहुंचे थे, वहीं आलिया भट्ट इस दौरान उनके साथ नजर नहीं आई। नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आलिया भट्ट ने भी इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है।

रणबीर ने लंदन में सेलिब्रेट किया माँ नीतू का बर्थडे

दरअसल नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू रेड कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है। वहीं रणबीर कपूर को इस दौरान ग्रे कलर का सूट पहने देखा जा सकता है। तस्वीर में नीतू की बेटी, नातिन और दामाद भी नजर आ रहे है।

इस खूबसूरत फैमिली फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बहुत सुंदर और प्यारा दिन। आलिया भट्ट और राहा को बहुत मिस किया।’ नीतू कपूर के इस पोस्ट पर उनकी बहू और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है। आलिया ने सास नीतू की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू।’ इसके साथ ही उन्होंने कंई हार्ट इमोजी भी बनाई है।

आलिया भट्ट ने यूं किया सास को बर्थडे विश

आलिया भट्ट भले ही अपनी सासू माँ  के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल न हो पाई हो लेकिन एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। आलिया ने नीतू कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क़्वीन। आप हर एक चीज को बेहतर बना देती है। आपको ढेर सारा प्यार।’

Exit mobile version