Site icon www.4Pillar.news

Video: रणबीर और दीपिका ने रैंप पर की कैटवॉक, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नेVideo: रणबीर और दीपिका ने रैंप पर की कैटवॉक, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कलाकर एकसाथ रैंप पर कहर ढाते हुए नजर आ रहे हैं।  रणबीर और दीपिका ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और लोग तालियां बजा रहे हैं। यह वीडियो साल 2019 का है इस बात की जानकारी मनीष मल्होत्रा ने खुद दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 190261 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।

आपको बता दें, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की दोस्ती एक समय काफी फेमस थी। अपनी दोस्ती के समय दोनों काफी सुर्ख़ियों में रहे। दोनों ने कई फिल्मों में भी एक साथ काम किया है।

वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें तो ,रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएँगी। वहीँ दीपिका पादुकोण की बात करें ,एक्ट्रेस  पिछले रिलीज हुई फिल्म छपाक में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। हालांकि छपाक बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। ये भी पढ़ें : Video:क्या वास्तव में सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करने लगी है शहनाज गिल

दीपिका पादुकोण  जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ खेल फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीँ दीपिका पादुकोण उनकी रील लाइफ पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Exit mobile version