Site icon www.4Pillar.news

जन्मदिन खास: आशिक मिजाज रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट कैटरीना कैफ सहित इन अभिनेत्रियों को कर चुके हैं डेट

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। अभिनय के अलावा उनको हर किसी का दिल जीतने की भी कला आती है। यही वजह है कि रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की जगह पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। अभिनय के अलावा उनको हर किसी का दिल जीतने की भी कला आती है। यही वजह है कि रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की जगह पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं।

बॉलीवुड के सदाबहार हीरो रणबीर कपूर आज की तारीख में अपने चाहने वाले को के दिलों पर राज करते हैं।  रणबीर कपूर ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है।

सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर आज के दौर में लड़कियों के पसंदीदा अभिनेता है।
रणबीर कपूर ना केवल फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड की हसीनों से भी उनके नाम कई बार जुड़ चुके हैं। अवंतिका मलिक, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक कईं अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। आज आइए जानते हैं रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े कुछ खास चर्चों के बारे में‌।

सोनम कपूर

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर और सोनम ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के दौरान रणबीर कपूर और सोनम कपूर के अफेयर की चर्चा काफी रही। हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सोनम कपूर ने इस बारे में ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर खुलकर खुलासा किया था ।

दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने एक साथ अभिनय किया था। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों के नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दीपिका और रणबीर ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं था। दोनों ने इस बारे में खुलकर स्वीकार किया था। हालांकि जब रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ था तो उनके फैंस बहुत हैरान रह गए थे।  जिसके बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थी।

नरगिस फाखरी

रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ फिल्म बहुत फेमस हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने अभिनय किया था। फिल्म के दौरान नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में काफी चर्चे रहे। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे ।

कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर हुई थी। रणबीर और कैटरीना के रिश्ते पर मोहर उस समय लगी थी जब दोनों की विदेश में एक बीच पर कुछ फोटोज वायरल हुई थी। दोनों ऑफ कैमरा भी एक दूसरे के साथ देखे गए।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बोला है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी इस बारे में बोला है। इस साल के अंत तक रणवीर कपूर और आलिया भट्ट शादी कर लेंगे।

Exit mobile version