Site icon www.4Pillar.news

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारत की जीडीपी पर फनी वीडियो साझा कर मोदी सरकार पर तंज कसा

पहली बार देश की जीडीपी सबसे निम्न स्तर -23.9 प्रतिशत पर दर्ज की गई है। गिरती जीडीपी पर कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक हरियाणवीं वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

पहली बार देश की जीडीपी सबसे निम्न स्तर -23.9 प्रतिशत पर दर्ज की गई है। गिरती जीडीपी पर कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक हरियाणवीं वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

पहली बार भारत की जीडीपी सबसे निम्न स्तर -23.9 प्रतिशत पर दर्ज की गई है। गिरती जीडीपी पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक हरियाणवीं फनी वीडियो शेयर कर तंज कसा है। इस वीडियो में जंगल के सरपंच का उदाहरण दिया गया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” गिरती जीडीपी और एक्ट ऑफ़ गॉड यानी अब मोदी सरकार द्वारा भगवान पर इल्जाम लगाने पर देखिए सटीक हरियाणवीं नजरिया। ” वीडियो में एक हरियाणवीं ताऊ और एक लड़का बात करते नजर आ रहे हैं। जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों और गिरती जीडीपी पर बहस हो रही है। हालांकि रणदीप सुरजेवाला ने इस वीडियो को कुछ ही देर बाद अपने ट्वीटर एकाउंट से डिलीट कर दिया।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा शेयर किए गए इस फनी वीडियो को कुछ ही मिनट में डेढ़ हजार से अधिक बार देखा जा चूका था।

Exit mobile version