रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना ‘Dhindhora Baje Re’ रिलीज हो गया है। इस गाने में रणवीर-आलिया जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे है।
Dhindhora Baje Re Song: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं टीजर और ट्रेलर के बाद एक-एक कर इस फिल्म के सभी गाने रिलीज किए जा रहे है। बीते दिनों ही इस फिल्म का गाना ‘What Jhumka’ रिलीज हुआ था। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना ढिंढोरा बाजे रे (Dhindhora Baje Re) रिलीज हो गया है।
रणवीर-आलिया का Dhindhora Baje Re सॉन्ग हुआ रिलीज
दरअसल मेकर्स ने हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का तीसरा गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज का कर दिया है। इस गाने को बंगाल की पांरपरिक दुर्गा पूजा की थीम पर बनाया गया है। इस दौरान रणवीर और आलिया सहित सभी लोग रेड कलर के ट्रेडिशनल कपडे पहने नजर आ रहे है।
वहीं गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को माँ दुर्गा की विशाल मूर्ति के सामने डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों के एक्सप्रेशन और एनर्जी कमाल की है। गाने में जया बच्चन,शबाना आजमी सहित अन्य कलाकार भी नजर आ रहे है। यहाँ देखिए गाना-
दर्शन रावल ने गाया है ये गाना
ढिंढोरा बाजे रे गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है, वहीं म्यूजिक प्रीतम का है। दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी सुरीली आवाज से इस गाने को सजाया है।
कब रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ?
बता दे कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएँगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमघरों में रिलीज के लिए तैयार है।