Site icon www.4Pillar.news

पहली बार सामने आया रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का वीडियो, देखिए वरमाला से लेकर फेरों तक की झलक 

शादी के 5 साल बाद सामने आया रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वेडिंग वीडियो, देखिए इंगेजमेंट से लेकर फेरों तक की झलक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के 5 सालों बाद पहली बार अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी हल्दी, मेहँदी से लेकर सात फेरों तक की झलक देखी जा सकती है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक है। दोनों ने साल 2018 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। वहीं अब शादी के 5 सालों बाद दीपिका-रणवीर ने पहली बार अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया  है। इस वीडियो में उनकी शादी की सभी रश्मों की झलक देखी जा सकती है।

दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे। इस दौरान कपल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। दीपिका ने इस दौरान उस बुरे दौर को भी याद किया जब वे डिप्रेशन से जूझ रही थी। वहीं इसके बाद उन्होंने अपनी शादी से जुड़े कंई किस्से भी शेयर किए और पहली बार उन्होंने अपना वेडिंग वीडियो दिखाया।

दीपिका के आंसू पोछते दिखे रणवीर

शादी के वीडियो की शुरुवात रणवीर सिंह से होती है। वीडियो की शुरुवात में वे कहते हैं कि, ‘कंई सालों पहले मैंने कहा था कि मैं दीपिका पादुकोण से शादी करूँगा। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। वहीं इसके बाद दीपिका की हाथों में मेहँदी लग रही है और वे काफी इमोशनल नजर आ रही है। इस दौरान रणवीर को उनके आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद वीडियो में दोनों की शादी की रश्में देखी जा सकती है। वीडियो में आगे दीपिका के पिता और बैडमिंटन प्लयेर प्रकाश पादुकोण रणवीर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। वे कहते है कि ‘हमारा परिवार काफी शांत और बोरिंग था। रणवीर हमारे परिवार में खुशियां लेकर आए है और वे काफी जिंदादिल इंसान है।’रणवीर-दीपिका की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे है। यहां देखिए ये वीडियो-

Exit mobile version