Site icon www.4Pillar.news

दीपिका पादुकोण ने बताया हमे कैसे इंसान से करनी चाहिए शादी, कहा- ‘अपने बेस्ट फ्रेंड से…’

दीपिका पादुकोण ने बताया हमे कैसे इंसान से करनी चाहिए शादी, कहा- 'अपने बेस्ट फ्रेंड से...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीती  देर रात एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका ने बताया है कि हमें कैसे इंसान से शादी करनी चाहिए। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

अगस्त के पहले रविवार को दुनियाभर में फ्रैंडशिप डे (Friendship Day) सेलिब्रेट किया गया। वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर कंई बॉलीवुड सितारों ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने दोस्तों को विश किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी फ्रैंडशिप डे के मौके पर अपने खास दोस्त के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने बताया कि हमे कैसे इंसान को अपना लाइफ पार्टनर चुनना चाहिए।

दीपिका पादुकोण ने शादी के बारे में दी ये सलाह

दरअसल कल देर रात दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, “अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करो। मैं ये बात ऐसे ही नहीं कह रही  हूँ। सच में, जिस व्यक्ति से आप प्यार करते है, उसमें सबसे मजबूत और खुशहाल दोस्ती पाते है। कोई ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत अधिक बोलता हो। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप हँस सकते हो। ऐसी हँसी जो आपके पेट में दर्द कर दे और आपकी नाक खर्राटे ले। शर्मीली, गंभीर और नकली हँसी ऐसी हंसी के लिए दिमाग जरुरी है। किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार करने के लिए लाइफ बहुत छोटी है जो आपको उसके जैसा पागल बना दे।”

दीपिका ने आगे लिखा, “सुनिश्चित करें कि वो ऐसा व्यक्ति हो जिसके सामने आप रो सकें, निराशा आएगी। ऐसे व्यक्ति को ढूंढे जिसे आप उस मुश्किल समय में भी अपने साथ रखना चाहते हो। सबसे जरुरी बात, ऐसे इंसान से शादी करें जो जूनून, प्यार और पागलपन का मेल हो और आपको साथ लेकर आगे बढ़ता हो। एक ऐसा प्यार कभी कम नहीं होगा-चाहे पानी कितना भी गहरा हो जाए और कितना भी अँधेरा क्यों न हो जाए।”

रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

दीपिका पादुकोण इस पोस्ट पर ताहिरा कश्यप, अविका गौर और रोहन श्रेष्ठ सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट  किया है। वहीं दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। रणवीर ने कमेंट सेक्शन में इविल आई, इन्फिनिटी और हार्ट इमोजी ड्राप किया है।

बता दे कि दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीती रिवाजों के साथ शादी की थी।

Exit mobile version