Site icon 4PILLAR.NEWS

टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण, कहा-मेरा लक्ष्य दुनिय को भारत में लाना है

Deepika Time: टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण

Deepika Time: दीपिका पादुकोण ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाने वाली वैश्विक हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Deepika Time: टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण

टाइम मैगज़ीन के कवर पेज छपने वाली दीपिका पादुकोण गिने चुने भारतीय सेलेब्रिटीज में से एक है। अभिनेत्री ने कहा कि मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया में ले जाने का नहीं है बल्कि दुनिया को भारत लाने का है।

भारतीय सिनेमा ने सरहदें पार कर ली

दीपिका पादुकोण ने कहा कि मेरा लक्ष्य देश में जड़ें जमाते हुए वैश्विक प्रभाव बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने सरहदें पार कर ली हैं। आज की तारीख में भारतीय हर जगह मिलते हैं। इसलिए आप जहां भी जाते  हो तुरंत फेमस हो जाते हो।

जब पपराजी ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि भविष्य में क्या हासिल करना चाहती हैं  ? अभिनेत्री ने जवाब में कहा,” यह भारत का समय है। हमारी जड़ों , हमारी विरासत और हमारे इतिहास के साथ भारत है। लेकिन एक युवा भारत भी उभर रहा है। मुझे इस समय बेहद अच्छा लग रहा है। ”

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फ़िल्में

बता दें, हाल ही में दीपिका पादुकोण पठान फिल्म में लीड रोल में नजर आई। दीपिका के अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। पठान फिल्म ने वर्ल्ड लेवल पर 1100 करोड़ से भी अधिक कलेक्शन की है। जल्द ही दीपिका पादुकोण फाइटर और ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रोजेक्ट के फिल्म में दीपिका पादुकोण के बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में  आएंगे।

Exit mobile version