Site icon 4PILLAR

12th के बाद क्यों नहीं पढ़ पाई दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

12th Deepika study: 12 वीं के बाद क्यों नहीं पढ़ पाई दीपिका पादुकोण

12th Deepika study: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पठान फिल्म है रोज 100 करोड़ की कमाई कर रही है। पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी पढ़ाई को लेकर खुलासा किया है। दीपिका ने बताया कि वह कितनी पढ़ी-लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घर वालों ने उनकी पढ़ाई को लेकर क्या कहा था ?

Deepika Padukone study 12th

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका ने अपनी खूबसूरती के साथ साथ-साथ अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। इन सबसे इतर, दीपिका पादुकोण को अपनी पढ़ाई को लेकर भी मलाल है। वह कॉलेज में एडमिशन तो ले पाई लेकिन 12 वीं के आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। हाल ही में छपाक अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई को लेकर खुलासा किया है। दीपिका ने बताया कि वह 12 वीं के बाद कॉलेज नहीं जा पाई।

Deepika Padukone Education In Hindi, 12th

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज नौ साल की उम्र में कर दी थी। वो शुरू से ही बॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती थी। दीपिका पादुकोण मुश्किल से ही बाहरवीं कक्षा तक पढ़ पाई। क्योंकि जिस उम्र में उन्हें पढ़ाई करनी थी उस समय वो मॉडलिंग और फ़िल्मी दुनिया का हिस्सा बन चुकी थी।

मुश्किल ने 12th पास कर पाई पादुकोण

पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं? ये बात बहुत मायने रखती है। तभी आपको सफलता मिलती है। दीपिका ने कहा ,” मैं मुश्किल ने 12 वीं पास कर पाई। मैं कभी कॉलेज नहीं जा पाई। मैं बेंगलुरु में रहती थी और काम की वजह से मुझे दिल्ली और मुंबई की यात्रा करनी होती थी। ”

उन्होंने आगे कहा,” काम की वजह से मैं पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाई। बाहरवीं के बाद मैंने कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन ग्रेजुएशन नहीं कर पाई। मैं सिर्फ 12 वीं पास हूं। मेरे मम्मी पापा कहते थे, पहले पढ़ाई कर लो उसके बाद काम करना। लेकिन मैं अपने करियर की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाई। मेरे मम्मी पापा ने मेरे करियर में मेरी पूरी मदद की। ”

Exit mobile version