Site icon www.4Pillar.news

शाहरुख़ खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ हुआ रिलीज 

'बेशर्म रंग' के बाद पठान फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख़ और दीपिका दमदार केमेस्ट्री दिख रही है। 

‘बेशर्म रंग’ के बाद ‘पठान’ फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख़ और दीपिका की दमदार केमेस्ट्री दिख रही है।

बेशर्म रंग‘ के बाद शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का दूसरा गाना रिलीज’ हो गया है। शाहरुख़ और दीपिका के फैंस बीते कंई दिनों से ‘झूमे जो पठान’ गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इस गाने के रिलीज होते ही फैंस ने भी झूमना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

रिलीज हुआ ‘पठान’ का दूसरा गाना

‘झूमे जो पठान’ गाने में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण जमकर झूमते नजर आ रहे है। वहीं गाने में शाहरुख़ और दीपिका की सिजलिंग केमस्ट्री भी देखी जा सकती है। गाने में दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए नजर आ रही है।

यहां देखिए गाना

फैंस को पसंद आया ये गाना

‘झूमे जो पठान’ इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं इस गाने को म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। फैंस को शाहरुख और दीपिका की फिल्म का ये गाना खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर कुछ ही समय में इस गाने को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और गाने के रिलीज होते ही ट्विटर पर #JhoomeJoPathaan और #shahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है।

बता दे कि पठान एक पैन इंडिया फिल्म है। यह फिल्म हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और तेलगु भाषा में भी रिलीज होगी। शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म अगले साल यानि 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version