Site icon www.4Pillar.news

टॉम क्रूज को पछाड़कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बने शाहरुख़ खान, जानें कितनी है कीमत

वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी की गई सूचि में शाहरुख़ खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। कमाई के मामले में शाहरुख़ खान ने टॉम क्रूज, जैकी चेन , रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी की गई सूचि में शाहरुख़ खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। कमाई के मामले में शाहरुख़ खान ने टॉम क्रूज, जैकी चेन , रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।Shahrukh Khan becomes the fourth richest actor in the world by defeating Tom Cruise, know how much he is worth

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। हाल ही में शाहरुख़ खान को दुनिया का चौथा सबसे अमीर अभिनेता बताया गया है। उन्होंने टॉम क्रूज, जैकी चेन , रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। वह वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी की गई दुनिया के आठ सबसे अमीर अभिनेताओं की सूचि में चौथे स्थान पर हैं।

वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स की लिस्ट के अनुसार, शाहरुख़ खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर है। इस सूचि में उनसे ऊपर जेरी सिनफ़ेल्ड, टायलर पेरी और ड्वेन जॉनसन हैं। शाहरुख़ खान को विश्व का चौथा सबसे धनी अभिनेता नामित किया गया है। उनके बाद शीर्ष आठ की सूचि में टॉम क्रूज पांचवें स्थान पर हैं। टॉम क्रूज की कुल नेट वर्थ 620 मिलियन डॉलर बताई गई है। छठे स्थान पर जैकी चेन हैं। उनकी कुल संपत्ति 520 मिलियन डॉलर है। सातवें और आठवें स्थान पर रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी हैं। दोनों की संपत्ति 500-500 मिलियन डॉलर है।

कहां-कहां से कमाते हैं शाहरुख़ खान ?

शाहरुख़ खान अभिनय के अलावा कई बिजनेस के मालिक भी हैं। उनका स्पोर्ट्स बिजनेस है। वह वीएफएक्स कंपनी के मालिक हैं। वह ब्रांड विज्ञापन है। शाहरुख़ खान कई महंगे घरों के मालिक हैं। उनका मुंबई में सबसे महंगा घर मन्नत है। मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपए है।

वर्क फ्रंट

शाहरुख़ खान ज़ीरो फिल्म के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख़ खान फिल्म पठान के जरिए कमबैक करने वाले हैं। पठान फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version