Anushka Sharma Sakshi Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी।
Anushka Sharma Sakshi Dhoni: फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली संग शादी रचाई है।आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एमएस धोनी की पत्नी साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने असम के एक स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की है। यहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।
कैसे हुई दोस्ती ?
विराट कोहली और एमएस धोनी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के खिलाडियों संग शादी रचाई है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी रचाई है। वहीं, साक्षी रावत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग शादी रचाई है। दोनों की एक-एक बेटी है। एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी का नाम जीवा धोनी है। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। साक्षी और अनुष्का सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दोनों अपनी बेटियों के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
वर्क फ्रंट
वहीं, बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट के बारे में तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म छकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। अनुष्का इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहीं हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में देखा गया था। छकड़ा एक्सप्रेस एक स्पोर्ट्स मूवी है। यह फिल्म भारतीय महिला टीम की खिलाडी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।