Cricket

बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

Anushka Sharma Sakshi Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी।

Anushka Sharma Sakshi Dhoni: फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली संग शादी रचाई है।आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एमएस धोनी की पत्नी साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने असम के एक स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की है। यहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।

कैसे हुई दोस्ती ?

बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्तीईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा ने असम के एक स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की है। स्कूल में ही दोनों दोस्त बन गईं थी। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 1994 में अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी। इसी दौरान अनुष्का शर्मा को पढ़ने के लिए वहां एक स्कूल में दाखिल किया गया। जहां साक्षी धोनी पहले से पढ़ रही थी। स्कूल टाइम के दौरान ही दोनों दोस्त बन गईं थीं और दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है।

विराट कोहली और एमएस धोनी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के खिलाडियों संग शादी रचाई है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी रचाई है। वहीं, साक्षी रावत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग शादी रचाई है। दोनों की एक-एक बेटी है। एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी का नाम जीवा धोनी है। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। साक्षी और अनुष्का सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दोनों अपनी बेटियों के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट

वहीं, बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट के बारे में तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म छकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। अनुष्का इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहीं हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में देखा गया था। छकड़ा एक्सप्रेस एक स्पोर्ट्स मूवी है। यह फिल्म भारतीय महिला टीम की खिलाडी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *