Site icon www.4Pillar.news

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की देखी वो खास बात जो दूसरों ने नहीं

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने एक मैगज़ीन के साथ फोटोशूट कराया। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण की उस खास बात के बारे में पूछा गया जिसे हर कोई नहीं जनता।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने एक मैगज़ीन के साथ फोटोशूट कराया। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण की उस खास बात के बारे में पूछा गया जिसे हर कोई नहीं जनता।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है। दोनों का रिश्ता उनके फैंस के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। रणवीर और दीपिका ने 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 शादी कर ली थी। दोनों की शादी की खबर बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के लिए भी खुशी की खबर थी।

हाल ही में रणवीर सिंह ने फेमिना मैगज़ीन के साथ फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट के बाद उन्होंने दीपिका से शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से पूछा गया कि दीपिका पादुकोण की ऐसी कौनसी खासियत है जिसके बारे में और कोई नहीं जनता हो। रणवीर सिंह ने जवाब में कहा ,उनके अंदर बचपना है जो सिर्फ मैंने देखा है और यह उनकी जिंदगी का अनमोल हिस्सा है।

रणवीर सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि शादी के बाद उनका रिश्ता और बेहतर हो गया है और जब वो और दीपिका प्यार में हैं और साथ रहते हैं तो उनके रिश्तों में किसी तरह का संदेह नहीं है। रणवीर सिंह ने यह भी बताया की अब उनके रिश्ते में मजबूती आ गई है।


रणवीर सिंह से पूछा गया कि उनकी और दीपिका की लड़ाई में सबसे पहले कौन हार मान लेता है। इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने बताया की वो और दीपिका लड़ते नहीं हैं।

आपको बता दें, शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म ’83’ की कहानी महान क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है। कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।

Exit mobile version