Rashmika Mandanna periods: थम्मा अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की पुरुषों के पीरियड वाली टिपण्णी ने विवाद खड़ा कर दिया। अब गर्लफ्रेंड अभिनेत्री ने अपने ब्यान पर सफाई दी है।
रश्मिका मंदाना का पीरियड्स वाला विवादित ब्यान
Rashmika Mandanna periods: रश्मिका मंदाना अपनी हालिया रिलीज़ फ़िल्मों थम्मा और द गर्लफ्रेंड से खूब सुर्खियाँ बटोर रही हैं। हालाँकि, पीरियड्स के दर्द को लेकर उनकी हालिया टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि पुरुषों को कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव करना चाहिए ताकि वे महिलाओं के दर्द को समझ सकें। उन्होंने खुद भी पीरियड्स के इतने तेज़ दर्द का ज़िक्र किया था जिससे एक बार वे बेहोश हो गई थीं।
Rashmika Mandanna periods पर क्या बोलीं ?
रश्मिका ने हाल ही में जगपति बाबू के होस्ट किए जाने वाले तेलुगु टॉक शो ‘जयम्मु निश्चयम्मु रा’ (Jayammu Nischayammu Raa) में हिस्सा लिया था। वहां बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं के पीरियड्स के दर्द पर खुलकर चर्चा की।
उन्होंने कहा, “पुरुषों को कम से कम एक बार पीरियड्स का अनुभव करना चाहिए, ताकि वे समझ सकें कि महिलाएं हार्मोनल इम्बैलेंस, इमोशन्स और दर्द से गुजरती हैं। चाहे कितना भी समझाओ, पुरुष इसे पूरी तरह महसूस नहीं कर पाते जब तक खुद न झेलें।” उनका इरादा यह था कि पुरुषों को महिलाओं के इस दर्द की गहराई समझने के लिए अनुभव जरूरी है, न कि पुरुषों के दर्द को कमतर आंकना।
पीरियड्स के दर्द से बेहोश हुई थीं रश्मिका मंदाना
Rashmika Mandanna ने अपना निजी अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान इतना तेज दर्द होता है कि एक बार तो वे बेहोश हो गई थीं। उन्होंने कई डॉक्टरों से जांच कराई, टेस्ट कराए, लेकिन दर्द का सटीक कारण आज तक नहीं पता चला। हर महीने दर्द के दौरान वे सोचती हैं, “मुझे इतना क्यों सताया जा रहा है?” उनका कहना था कि यह दर्द इतना गहरा है कि बिना अनुभव किए कोई इसे पूरी तरह नहीं समझ सकता। यह हिस्सा काफी इमोशनल था और महिलाओं के बीच काफी रेजोनेट कर रहा था।
रश्मिका मंदाना ने दी सफाई
Rashmika Mandanna periods: विवाद बढ़ने पर Rashmika Mandanna ने खुद X पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, “और इस बारे में कोई बात नहीं करेगा… शोज और इंटरव्यूज पर जाने का डर यही है मेरे लिए। मैं कुछ कहती हूं, और कुछ और ही समझ लिया जाता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा महिलाओं के दर्द को हाइलाइट करना था, न कि पुरुषों के संघर्षों को कम आंकना। वे बोलीं कि वे अब शोज पर जाने से डरती हैं क्योंकि उनके शब्दों को कंट्रेक्स्ट से बाहर निकाल लिया जाता है।
रश्मिका मंदाना की फ़िल्में
Rashmika Mandanna periods: रश्मिका मंदाना हाल ही में अपनी दो प्रमुख फिल्मों ‘थम्मा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ से बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में खूब चर्चा में हैं। ‘थम्मा’ एक हिंदी रहस्यमयी ड्रामा फिल्म है। थम्मा फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल के साथ रश्मिका मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली पर रिलीज हुई और इसमें एक पत्रकार की कहानी है जो एक रहस्यमयी महिला से मिलने के बाद सुपरनैचुरल ताकतों और परिवारिक बंधनों से जूझता है।
Rashmika Mandanna periods: गर्लफ्रेंड फिल्म
Rashmika Mandanna periods: ‘द गर्लफ्रेंड’ एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है। जो राहुल रविंद्रन द्वारा निर्देशित है और इसमें रश्मिका ने भूमिका निभाई है। जबकि धीक्षित शेट्टी उनके को-स्टार हैं। Rashmika Mandanna की यह फिल्म लव, रिलेशनशिप की जटिलताओं और स्वतंत्रता पर केंद्रित है। जो नॉर्थ अमेरिका में ही 600,000 डॉलर से ज्यादा कमा चुकी है और रश्मिका की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस मानी जा रही है।

