Site icon www.4Pillar.news

रवीना टंडन की बेटी राशा को फैन ने दिया धक्का तो नाराज हुई एक्ट्रेस, कहा-‘बच्चों के साथ ऐसा मत करिए भाईसाहब’

रवीना टंडन को हाल ही में बेटी राशा थडानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक शख्स रवीना के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में उनकी बेटी राशा को धक्का दे देता है। तब रवीना ...

रवीना टंडन को हाल ही में बेटी राशा थडानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक शख्स रवीना के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में उनकी बेटी राशा को धक्का दे देता है। इसके बाद एक्ट्रेस नाराज हो जाती है और उस शख्स को…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस अपनी पूरी फैमिली के साथ ये अवार्ड लेने पहुंची थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं पद्मश्री अवार्ड के बाद रवीना अब वापिस मुंबई लौट आई है। दरअसल हाल ही में रवीना को अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस हाथ में अपना अवार्ड थामे नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रवीना टंडन की बेटी को फैन ने दिया धक्का

वीडियो में आप देख सकते है कि रवीना अपनी बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रही है। इस दौरान वे पैपराजी से बातचीत कर रही होती है कि तभी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ लग जाती  है। रवीना एक-एक कर सभी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराती है। तभी एक फैंस सेल्फी लेने के चक्कर में रवीना की बेटी राशा को धक्का दे देता है जिसके बाद रवीना नाराज हो जाती है। रवीना उस शख्स से कहती है कि- बच्चों को धक्का मत दीजिए भाईसाहब।

रवीना को पद्मश्री अवार्ड से किया गया सम्मानित

बता दे कि रवीना टंडन को बीते दिन देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रवीना को ये अवार्ड दिया। इस अवार्ड समारोह की कंई तस्वीरें रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

Exit mobile version