State Bank of India recruitment: SBI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 6160 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
State Bank of India recruitment: SBI में निकली बंपर भर्तियां
स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के एसबीआई सुनहरा मौका लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, देश भर में एसबीआई की शखाओं में भर्तियां होंगी। कुल 6160 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
SBI के नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2023 है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी वर्गों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से लेकर 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 6160 पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां देश के सभी राज्यों में होंगी। जिनमें सबसे ज्यादा सीटें राजस्थान में हैं। राजस्थान में कुल 925 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा तमिलनाडु में 648 और महाराष्ट्र में 466 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अन्य राज्यों का विवरण जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Published on: Sep 1, 2023 at 08:47
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…