Rekha: कैमरे के सामने हाथ जोड़कर पोज दे रही थी रेखा, फिर हुआ कुछ ऐसा…देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा हाथ जोड़कर पैपराजी को पोज दे रही है। लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती है। रेखा हाल ही में मुंबई में आयोजित एक फैशन इवेंट में पहुंची। इस दौरान रेखा गोल्डन और पिंक कलर की कांजीवरम की साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और उसपर कजरा लगाया हुआ था। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रेखा के साथ हुआ कुछ ऐसा
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर पोज देती है। इस दौरान रेखा कैमरे के सामने गिरने की एक्टिंग करती है। जिसके चक्कर में वे पीछे की और कुछ ज्यादा ही झुक जाती है और सच में बाल बाल गिरने से बचती है। यह सब देख सोशल मीडिया यूजर काफी हैरान रह गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद रेखा की सेक्रेटरी फ़ौरन उनका हाथ पकड़कर उन्हें वहां से ले जाती है। रेखा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये सितारे भी हुए हुए शामिल
बता दे कि मुंबई में बीते दिन Christian Dior’s Faal 2023 का आयोजन हुआ था। इस फैशन इवेंट में अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की कंई हस्तियों ने शिरकत की। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, करिश्मा कपूर, अन्नया पांडे, अर्जुन कपूर, ख़ुशी कपूर, सोनम कपूर,नताशा पूनावाला और श्वेता बच्चन सहित कंई सेलिब्रिटीज ने इस इवेंट में शिरकत की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।
यह भी पढ़े: रेखा के हिट गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर डांस करती नजर आई Janhvi Kapoor, देखिए वीडियो