Akshay Mohanlal: वीडियो में अक्षय कुमार मोहनलाल के साथ पैर से पैर मिलाकर जबरदस्त भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे है। दोनों एक्टर्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। अक्षय ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अक्षय साउथ एक्टर मोहनलाल के साथ जबरदस्त भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे है।
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे साउथ एक्टर मोहनलाल संग नजर आ रहे है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो किसी शादी के दौरान का है। वीडियो में अक्षय और मोहनलाल दोनों को ढोल की थाप पर जबरदस्त भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं डांस करने के बाद अक्षय मोहनलाल को गले भी लगाते है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “मैं आपके साथ किए इस डांस को हमेशा याद रखूँगा मोहनलाल सर। बिलकुल यादगार पल।”
बात करें अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘सेल्फी‘ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Maria Telkes को Google ने Doodle बनाकर किया याद किया है। मारिया टेलकेस का जन्म… Read More
Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More
Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More