Politics

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शिव सेना सांसद संजय राउत ने दी अजीब प्रतिक्रिया

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में शिव सेना सांसद संजय राउत ने अजीब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,मुंबई पुलिस पर विश्वास रखो अगर ठीक नहीं लगता तो CBI,CIA के पास जाओ।

अपने बयानों के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होने वाले शिव सेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की जांच मामले में अजीब बात कही है। इस मामले में उन्होंने वंग्यात्मक तरीके से ब्यान दिया।

शिव सेना नेता ने कहा ,”मुंबई पुलिस पर विश्वास रखो। अगर आपको लगता है कि ठीक नहीं हो रहा है तो आप जांच के लिए सीबीआई सीआईए में जाओ। सुशांत सिंह राजपूत भी हमारा लड़का था। एक अभिनेता था। बॉलीवुड का घटक था और बॉलीवुड तो मुंबई का परिवार है। हमें उससे क्या दुश्मनी है ?”

इससे पहले उन्होंने एक और ब्यान में कहा था ,” सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले की सीबीआई द्वारा जांच करवाना गैरकानूनी है। मोसाद और केजीबी को भी ले आओ। ” आपको बता दें,मोसाद इजरायल की गुप्तचर एजेंसी है। सीआईए अमेरिका और केजीबी सोवियत संघ की ख़ुफ़िया एजेंसी है। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, वह आत्महत्या नहीं कर सकता

संजय राउत के इस विववादित ब्यान पर सुशांत सिंह राजपूत के भाई ने शिव सेना नेता को लीगल नोटिस भेजा है। सांसद और उनकी पार्टी ने सुशांत सिंह मामले में सीबीआई जांच का विरोध करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस  अपना काम अच्छे तरीके से कर रही है ,उसे अपना काम करने दें। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना थाने में FIR दर्ज कराई,जानें क्या है मामला

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

38 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago