Rishabh Pant Sister Wedding: महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुँच चुके है। बता दे कि इस शादी में रोहित-कोहली समेत कंई क्रिकेटर्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया अब स्वदेश लौट चुकी है। वहीं दुबई से वापिस लौटते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी बड़ी बहन साक्षी पंत (Rishabh Pant Sister Wedding) की शादी में व्यस्त हो गए है। बता दे कि साक्षी बिजनेसमैन अंकित चौधरी संग सात फेरे लेंगी। ये कपल पिछले 9 सालों से डेट कर रहा है। वहीं बीते साल इनकी सगाई हुई थी। इस सगाई में धोनी समेत कंई लोग शामिल हुए थे।
Rishabh Pant Sister Wedding
बता दे ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में होंगे। इस शादी में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कंई क्रिकेटर्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो इस शादी में शिरकत करने के लिए देहरादून पहुँच भी चुके है। कुछ समय पहले उन्हें अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
यह भी जरूर देखें: ऋषभ पंत ने IPL 2024 में रचा इतिहास, युसूफ पठान, सुरेश रैना और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए सबसे तेज 3000 रन
वायरल हुई साक्षी के प्री वेडिंग की तस्वीरें
बता दे कि साक्षी पंत के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके है। सोशल मीडिया पर इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में पंत को अपनी बहन की शादी में खूब एन्जॉय करते देखा जा सकता है।