Rishabh Delhi: टीम इंडिया के विकेटकीपर Rishabh Pant एक बार फिर Delhi Capitals की कप्तानी संभालेंगे। ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस में खुशी की लहार है। ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद टीम से बाहर चल रहे थे।
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे। IPL 2024 में ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण पंत लगभग पिछले एक साल से टीम से बाहर चल रहे थे। अब खिलाडी फिट हो गए हैं और अपनी टीम की कप्तानी करेंगे।
आईपीएल 2024 को लेकर ऋषभ पंत जमकर पसीना बहा रहे हैं। वह कई बार नेट अभ्यास करते हुए भी नजर आए हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पंत की टीम में वापसी की खबर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने एक इंटरव्यू में दी है।
कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी टांग, घुटने और शरीर पर कई जगह चोटें आई थी। पंत के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वार्नर संभाल रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे और और खेलेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। वह पहले सात मैचों में बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे। बाकि मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे।
ऋषभ पंत की टीम में वापसी की खबर को लेकर उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लंबे समय से पंत की मैदान में वापसी का बेसब्री से इंन्तजार कर रहे थे। अब ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 23 मार्च से है। अपने पहले मैच में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होना है।
Maria Telkes को Google ने Doodle बनाकर किया याद किया है। मारिया टेलकेस का जन्म… Read More
Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More
Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More